15 September 2022 : Most Important Current Affairs in Hindi

रॉबिन उथप्पा ने की क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा


• रॉबिन उथप्पा ने 14 सितंबर 2022 को क्रिकेट के

सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।

• उथप्पा ने 2006 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण

किया और 46 एकदिवसीय और 13 T20 मैच खेले ।

• उथप्पा ने भारत के लिए 46 एकदिवसीय मैचों में

934 रन बनाए और 13 T20I में 249 रन भी बनाए ।

• उन्होंने IPL के सभी 15 सीज़न खेले और टूर्नामेंट में

छह टीमों का प्रतिनिधित्व किया।



अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस: 15 सितंबर


• हर साल 15 सितंबर को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय

लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है।

• इस दिन की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2007

में पारित एक प्रस्ताव के माध्यम से की गई थी और इसे

पहली बार 2008 में मनाया गया था।


खेल मंत्रालय ने किए NTPC और REC

के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर



खेल मंत्रालय ने 14 सितंबर 2022 को भारत में खेलों

के विकास के लिए NTPC और ग्रामीण विद्युतीकरण

निगम (REC) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

• समझौता ज्ञापन के तहत, दोनों सार्वजनिक उपक्रमों

ने राष्ट्रीय खेल विकास कोष (NSDF) को 215 करोड़

रुपये देने का वादा किया है।

• NTPC तीरंदाजी के विकास के लिए 115 करोड़ रुपये

और REC महिला हॉकी और मुक्केबाजी के लिए 100

करोड़ रुपये देगी।

• NSDF की स्थापना: 1998



दार्जिलिंग चिड़ियाघर को घोषित किया

गया भारत का सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर



दार्जिलिंग के पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल

पार्क को देश के सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर के रूप में मान्यता

दी गई है।

चेन्नई में अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क दूसरे स्थान

पर है, उसके बाद कर्नाटक के मैसूर में श्री चामराजेंद्र

जूलॉजिकल गार्डन है।

• रैंकिंग सूची केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA)

द्वारा सितंबर 2022 में जारी की गई।

दार्जिलिंग चिड़ियाघर की स्थापना 14 अगस्त 1958

को हुई थी।



5 राज्यों में कई समुदायों को ST का दर्जा

देने का प्रस्ताव मंजूर

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश,

कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में अनुसूचित

जनजाति (ST) श्रेणी के तहत कई आदिवासी समुदायों

को अधिसूचित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।


इनमें हिमाचल प्रदेश के सिरमौर क्षेत्र में रहने वाले हट्टी

समुदाय, तमिलनाडु के नारिकुरावर और कर्नाटक के

बेट्टा-कुरुबा समुदाय शामिल हैं।


केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री: अर्जुन मुंडा



राजनयिकों

के प्रशिक्षण पर भारत और

मेडागास्कर ने किए समझौता ज्ञापन पर

हस्ताक्षर

भारत और मेडागास्कर ने सितंबर 2022 में

राजनयिकों को प्रशिक्षित करने के लिए एक समझौता

ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।


सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस और

मेडागास्कर के विदेश मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन

पर हस्ताक्षर किए गए।

यह समझौता ज्ञापन दोनों देशों के बीच राजनयिकों

के लिए सूचना और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सामग्री के

आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करेगा।

मेडागास्कर राजधानी: एंटानानैरिवो

प्रधानमंत्री: क्रिश्चियन नत्से


भारत निर्वाचन आयोग ने लॉन्च की BLO

ई-पत्रिका

• भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 14 सितंबर 2022

को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में एक नया डिजिटल

प्रकाशन 'BLO ई-पत्रिका' जारी किया।

उद्देश्य: बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) के साथ सीधा

संवाद स्थापित करना ।


यह आयोजन आयोग द्वारा देश भर में BLO के साथ

इस तरह का पहला सीधा संवाद था।

• भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त: राजीव कुमार

• ECI की स्थापना : 25 जनवरी 1950



FIFA U-17 महिला विश्व कप के गारंटी

पर हस्ताक्षर करने के लिए कैबिनेट की मंजूरी


14 सितंबर 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में

FIFA अंडर 17 महिला फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी

के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी ।

भारत 11 से 30 अक्टूबर 2022 तक नवी मुंबई, गोवा

और भुवनेश्वर में FIFA अंडर-17 महिला विश्व कप की

मेजबानी करेगा।


प्रतियोगिता में 16 देशों की टीमें भाग लेंगी।

2017 में, भारत ने 6 अलग-अलग स्थानों पर

FIFA अंडर-17 पुरुष विश्व कप भारत-2017 की

सफलतापूर्वक मेजबानी की।

FIFA U-17 पुरुष विश्व कप 2017 में इंग्लैंड टीम ने जीत हासिल की थी। इसका आयोजन भी भारत मे ही हुआ था। इसमे कुल 52 matches खेले गए थे। 

बेस्ट प्लेयर:- Phil Foden








एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने