Arrival of Portuguese in India in Hindi - पुर्तगालियों का भारत आगमन

The Arrival of Portuguese in India in Hindi | भारत में पुर्तगालियों का आगमन :- इस पोस्ट में हमने पुर्तगालियों के भारत आगमन से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया है.

इसे भी पढ़ें :-

1. भारत पर अरबों का आक्रमण

2. चारों वेदों (Four Vedas in Hindi) के बारे में सम्पूर्ण जानकरी

3. प्राचीन भारतीय इतिहास को जानने के प्रमुख स्त्रोतों

भारत में पुर्तगालियों का आगमन (The arrival of Portuguese in India in Hindi) :




 {tocify} $title={Table of Contents}

The Arrival of Portuguese in India in Hindi | भारत में पुर्तगालियों का आगमन
1492 ई० में स्पेन का क्रिस्टोफ़र कोलम्बस (Christopher Columbus) भारत की खोज हेतु बहार निकला.  

कोलम्बस भारत की बजाय उत्तर अमेरिका के पास स्थित वेस्टइंडीज द्वीप समूह को खोज बैठा. 
यद्यपि अमेरिका की खोज का श्रेय क्रिस्टोफ़र कोलम्बस (Christopher Columbus) को ही दिया जाता है। परन्तु अमेरिका का यह नाम "अमेरिका" एक प्रसिद्ध नाविक "अमेरिगो वेस्पुसी (Amerigo Vespucci)" के नाम पर पड़ा. 

क्रिस्टोफ़र कोलम्बस (Christopher Columbus) मुख्य रूप से इटली का रहने वाला था. चूंकि उसकी यात्रा को स्पेन की महारानी "इसावेल( Isabella )" ने प्रायोजित किया था इसलिए उसे "स्पेन का कोलम्बस" कह दिया जाता है.

वास्कोडिगामा (Vasco-da-Gama) :


1497 ई० में एक पुर्तगाली नाविक "वास्कोडिगामा (Vasco-da-Gama)" निस्वन से भारत की खोज के लिए निकला.

केरल के मालावार तट में स्थित कालीकट नामक बंदरगाह पर 17 मई 1498 को पहुँचा।

इस प्रकार भारत तक पहुँचने के लिए एक नवीन व्यापारिक मार्ग की खोज हुई।

उस समय कालीकट(कोजीकोड़) का शासक जमोरिन था. जोकि हिन्दू धर्म को मानने वाला था.
उस समय वहाँ पर रह-रहे अरब बस्तियों ने जबरजस्त विरोध किया. परन्तु पुर्तगालियों ने जल्द ही उन्हें भारतीय व्यापार से दखल कर दिया.

पेड्रो अल्वारेज कैब्रल दूसरा पुर्तगाली था, जिसने 13 सितम्बर 1500 ई० में भारत की यात्रा की.

1502 ई० में वास्कोडिगामा दूसरी बार भारत के अन्दर आया। इस बार उसने काली मिर्च, और मसलों के व्यापार पर एकाधिकार प्राप्त करने के लिए 1503 ई० में कोचीन में एक पुर्तगालीयों की पहली फैक्टरी का कोठी या कारखाना की स्थापना की.

फ्रांसिस्को डी अल्मेडा(Francisco de Almeida) :-


भारत में पुर्तगाली साम्राज्य का प्रथम गवर्नर बनकर "फ्रांसिस्को डी अल्मेडा(Francisco de Almeida)" आया था. 
इसने भारत के सन्दर्भ में जिस एक नई नीति को आरम्भ किया उसे "नीले पानी की नीति (blue water policy)" कहा गया.

इसके अन्तर्गत फ्रांसिस्को डी अल्मेडा का मुख्य उद्देश्य समुद्र के क्षेत्र में अपने आपको मजबूत करना था. पुर्तगालियों ने जिस एक सामुद्रिक साम्राज्य की स्थापना की थी उसे "एस्टाडो द इण्डिया" कह कर पुकारा गया.

अल्बुकर्क(Afonso de Albuquerque)


अल्बुकर्क(Afonso de Albuquerque) 1509 में पुर्तगालियों का दूसरा गवर्नर बनकर आया ।

अल्बुकर्क को भारत में पुर्तगाली साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक माना जाता है. 
उसने कोचीन को अपना मुख्यालय बनाया, अल्बुकर्क ने ही नवम्बर 1510 ई० में गोवा नामक प्रसिद्ध बन्दरगाह को बीजापुर के शासक युसूफ आदिल शाह से छीन लिया. 

जो 1530 ई० में कोचीन के स्थान पर पुर्तगालियों का मुख्यालय बना.

अल्बुकर्क के समकालीन विजयनगर का अत्यन्त प्रसिद्ध शासक कृष्णदेव राय था. जिसके साथ अल्बुकर्क के अच्छे संबंध थे. कृष्णदेव राय ने अल्बुकर्क को भटकल में एक किले के निर्माण की स्वतंत्रता प्रदान की थी.

इसके लिए प्रसिद्ध पुर्तगाली यात्री "डोमिंगो पायस (Domingo Paes)" ने कृष्णदेव राय की अत्यधिक प्रशंसा की. अल्बुकर्क ने भारत में पुर्तगालियों के सामाजिक आधार को विस्तृत करने के लिए निम्न वर्ग के पुर्तगालियों को भारत के स्थानीय महिलाओं के साथ विवाह के लिए प्रेरित किया.

1515 ई० में अल्बुकर्क की मृत्यु गोवा में ही हो गयी और वहीं पर ही उसे दफना दिया गया।

1524 ई० में वास्कोडिगामा तीसरी बार भारत आया और 1527 ई० में वह कोचीन में मर गया.


पुर्तगालियों की देन


प्रिटिंग प्रेस , तम्बाकू की खेती (जहाँगीर) दक्षिण भारत में पहली बार गोला बारूद का उपयोग, उन्होंने भारतीयों को अपने सेना में शामिल कर उन्हें प्रशिक्षत किया। जहाज निर्माण उद्योग की शुरुआत की । मूंगफली , आलू , लाल, मिर्च, मसाले, मकई, टमाटर, शकरकन्द , रबर प्लांट, चीकू, काजू, अमरुद, नाशपाती, अन्नास, शालीफ.

Note : ब्राजील को मूंगफली का घर कहते है.

The Arrival of Portuguese in India in Hindi | भारत में पुर्तगालियों का आगमन : इस विषय से सम्बंधित सभी बिंदुओं को हमने यहाँ बता दिया है कृपया कमेंट बॉक्स में अपनी राय दें.

भारत में पुर्तगालियों के आगमन mcq | पुर्तगालियों से संबंधित प्रश्न


Question : भारत में सर्वप्रथम कौन सा यूरोपीय व्यापारी आया?

Answer : 17 मई, 1498 को जलमार्ग से सर्वप्रथम पुर्तगाली नाविक वास्को-डि-गामा भारत आया था.


Question - भारत में पुर्तगाली शक्ति वास्तविक संस्थापक कौन था?
Answer –अल्बुकर्क

Question – पुर्तगालियों ने भारत निम्नलिखित में से किस स्थान पर प्रथम दुर्ग का निर्माण किया था?
Answer - कोचीन में

Question – निम्नलिखित में से किसने वास्कोडिगामा का कालीकट में स्वागत किया था?
Answer- जमोरिन


Question - हुगली को बंगाल की खाड़ी में समुद्री लूटपाट के लिए किसने अड्डा बनाया था|
Answer - पुर्तगालियों ने


Question  – निम्नलिखित में से कौन कोलकाता का संस्थापक था|
Answer - जॉब चारनाक


Question - भारत में यूरोपीय शक्तियों के प्रवेश के संदर्भ में निम्न में से कौन - सा कथन सही नहीं है ?

1) पूर्वी भारत में अंग्रेजी कंपनी ने 1633 में उड़ीसा में पहला कारखाना लगाया ।
2) पुर्तगालियों ने 1499 में गोवा पर कब्जा किया था । (Right)
3) अंग्रेजों ने अपना पहला कारखाना दक्षिण भारत में मछलीपट्टनम् में लगाया ।
4) डूप्ले के नेतृत्व में फ्रांसीसियों ने 1746 में मद्रास पर कब्जा किया था ।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने